मुख्यमंत्री काफिले के दौरान घायल हुई पीड़िता की सहायता के लिए आप पार्टी ने मुख्यमंत्री निवास व महिला आयोग को दिया ज्ञापन

WhatsApp
Facebook

जयपुर । मुख्यमंत्री काफिले के दौरान घायल हुई पीड़िता रेशू गुप्ता की सहायता के लिए आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री निवास व महिला आयोग को ज्ञापन दिया। आप पार्टी के विनीत शर्मा व धीरेश जैन ने बताया कि पिछले महीने मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने के दौरान जगतपुरा, महल रोड में कांस्टेबल की गलती से खौलता पानी रेशू गुप्ता पर गिर गया था, जिससे वह बुरी तरह जल गई थी। अब तक उन्हें किसी भी प्रकार की इलाज, आर्थिक मदद व रोजगार सहायता जमीनी तौर पर नहीं मिली हैँ । उनके अच्छे इलाज सर्जरी, आर्थिक मुआवजा व रोजगार संबंधित सहायता करने की मांग पर पार्टी ने ज्ञापन दिया। ज्ञापन सौपने के दौरान विनीत शर्मा, धीरेश जैन, रेशू गुप्ता, मोहसिन कुरेशी, फिरोज कुरैशी, अंजना शर्मा, सुशील जैन, रेखा गुलाटी, नीतू अरोड़ा, ज्ञानचंद जैन, खुशबू, अभय चन्द्रवाल आदि मौजूद थे।

WhatsApp
Facebook
admin  के बारे में
For Feedback - krantikaarinews@gmail.com
WhatsApp Icon Telegram Icon