रामपुरा-मनासा मार्ग पर तेज रफ्तार बस सड़क से उतरी, बड़ा हादसा टला

WhatsApp
Facebook

नीमच । रामपुरा से मनासा की ओर आ रही एक निजी यात्री बस बुधवार को अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज गति से चल रही थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे नीचे उतर गई। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिले में कई निजी ट्रेवल्स बसें दिल्ली, हरिद्वार, इंदौर, भोपाल और अहमदाबाद जैसे शहरों के लिए संचालित हो रही हैं। उनका कहना है कि कई बसों के परमिट, फिटनेस और बीमा संबंधी दस्तावेजों की जांच आवश्यक है। साथ ही आरोप लगाया कि कुछ बसों में यात्रियों के साथ कृषि उपज जैसे जीरा, धनिया, अजवाइन, ईसबगोल, गेहूं आदि का भी परिवहन किया जाता है। जिसे परिवहन विभाग और कृषि उपज मंडी दोनों मिलकर रोक सकते हैं परन्तु मिली भगत में सभी शामिल लगते हैं अन्यथा कई बस मालिक एक परमिट पर दो बसे नहीं चलते

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि सभी निजी बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की नियमित जांच की जाए और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

– क्रांतिकारी न्यूज़,

WhatsApp
Facebook
admin  के बारे में
For Feedback - krantikaarinews@gmail.com
WhatsApp Icon Telegram Icon