नीमच यातायात प्रभारी सोनू बड़गुर्जर बनीं रक्षित निरीक्षक (RI), एसपी ने लगाए स्टार

WhatsApp
Facebook

नीमच। नीमच जिले की यातायात प्रभारी एवं सूबेदार सोनू बड़गुर्जर को मध्यप्रदेश शासन द्वारा रक्षित निरीक्षक (RI) के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

सोनू बड़गुर्जर ने अपने कार्यकाल के दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार के माध्यम से पुलिस की सकारात्मक छवि स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा के कारण वे पुलिस विभाग के साथ-साथ आम नागरिकों के बीच भी लोकप्रिय रही हैं।

उनकी पदोन्नति पर पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। इसे उनके उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन और समर्पण का सम्मान माना जा रहा है।

क्रांतिकारी न्यूज़ की ओर से रक्षित निरीक्षक सोनू बड़गुर्जर को हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।

WhatsApp
Facebook
admin  के बारे में
For Feedback - krantikaarinews@gmail.com
WhatsApp Icon Telegram Icon