गरोठ में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा | सर्व समाज से सहभागिता की अपील

WhatsApp
Facebook

उज्जैन एवं गरोठ कुरावन सभी जगह भव्य भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी

कुकड़ेश्वर उज्जैन महाकाल की नगरी में एवं कुरावन व – गरोठ नगर में आगामी 16 जुलाई 2026, गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली जाएगी। रथ यात्रा का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे क्षत्रिय खाती समाज श्रीराम मंदिर से होगा। इसके बाद यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भक्तिमय वातावरण में आगे बढ़ेगी।
रथ यात्रा का आयोजन चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज द्वारा किया जा रहा है। उक्त प्रेस नोट मंदसौर नीमच जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र राजू पटेल एवं गरोठ चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज अध्यक्ष रामगोपाल कोटवाल ने संयुक्त रूप से बताया नगरवासियों, एवं सर्व समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रथ यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।


उन्होंने कहा, कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर नगर के सभी नागरिकों से अनुरोध है, कि वे परिवार सहित रथ यात्रा में सहभागी बनें तथा आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
आयोजकों के अनुसार यात्रा के दौरान भक्ति संगीत, जयघोष और धार्मिक वातावरण से पूरा नगर गुंजायमान रहेगा। श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वागत एवं सेवा की भी व्यवस्थाएं की जाएंगी।

WhatsApp
Facebook
admin  के बारे में
For Feedback - krantikaarinews@gmail.com
WhatsApp Icon Telegram Icon