नारायणगढ़ अभिभाषक संघ की मेहनत रंग लाई क्षेत्र में खुशी की लहर

WhatsApp
Facebook

मल्हारगढ़ // नारायणगढ़ अभिभाषक संघ की मेहनत रंग लाई नारायणगढ़ अभिभाषक संघ की अध्यक्षता में अरविंद पाटीदार के प्रयासों से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक में मल्हारगढ़ विधानसभा के नारायणगढ़ में न्यायालय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की गई है। नारायणगढ़ अभिभाषक संघ अध्यक्ष प्रवीण चौधरी सचिव विनोद गुर्जर कोषाध्यक्ष अखलेश कौशिक की अध्यक्षता में सभी साथियों के साथ लगातार आवाज उठाई गई जो संघ के अध्यक्षता में अरविंद पाटीदार के सार्थक प्रयासों से केबिनेट बैठक में मंजूरी मिली आज के आयोजन में पाटीदार ने बताया कि इस स्वीकृति के पश्चात नारायणगढ़ में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अन्य स्टाफ की स्थापना सुनिश्चित होगी। इस हेतु माननीय न्यायाधीश सहित कुल नौ पद स्वीकृत किये गए हैं। नारायणगढ़ न्यायालय परिसर में उपलब्ध भवन में यह न्यायालय संचालित होगा।


यह निर्णय न्याय प्रक्रिया को सुलभ करेगा और नागरिकों को सुविधा प्राप्त होगी।
वह सौगात जनसुविधाओं के निरंतर विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सौगात पर सभी नागरिकों को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए मध्य प्रदेश कैबिनेट के प्रयासी हिम्मत से संघ के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी विनोद गुर्जर अखिलेश कौशिक के साथ क्षेत्र के सभी नागरिकों और अभिभावक संघ की ओर से अरविंद पाटीदार नं आभार व्यक्त किया इस स्वीकृति पर सभी अभिभाषक साथियों को भी बधाई,

WhatsApp
Facebook
admin  के बारे में
For Feedback - krantikaarinews@gmail.com
WhatsApp Icon Telegram Icon