BJP नेता डोडाचूरा ड्रग्स का माफिया 5 हजार का इनामी 3 साल से फरार तस्करी में गिरफ्तार

WhatsApp
Facebook

नीमच। अफीम उत्पादन के लिए मशहूर नीमच जिला अब एक बड़े राजनीतिक-ड्रग्स नेक्सस (Political-Drug Nexus) के खुलासे से दहल गया है। नीमच पुलिस ने एक ऐसी बड़ी मछली को जाल में फंसाया है, जिसने भाजपा के झंडे के पीछे अपने काले कारनामों को छिपा रखा था।

5 हजार का इनामी… 3 साल से फरार ‘माननीय’ गिरफ्तार:—
सरवानिया महाराज की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुखराज जाट के पति और रसूखदार भाजपा नेता सुरेश जाट को पुलिस ने धरदबोचा है। सुरेश जाट पर पुलिस ने 5,000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। यह वही ‘सफेदपोश’ नेता है जो 2023 में कंर्जाडा चौकी में दर्ज हुए डोडाचूरा (नशीले पदार्थ) तस्करी के मामले में नामजद होने के बाद से पिछले तीन सालों से पुलिस को चकमा दे रहा था। लेकिन कहते हैं ना—कानून के हाथ लंबे होते हैं और अपराधियों के दिन छोटे!

जावद विधायक का प्रतिनिधि भी रहा—
यह मामला इसलिए और ज्यादा गरमा गया है क्योंकि आरोपी सुरेश जाट कोई छोटा-मोटा कार्यकर्ता नहीं, बल्कि जावद के कद्दावर भाजपा विधायक ओमप्रकाश सखलेचा का पूर्व विधायक प्रतिनिधि रह चुका है। सत्ता के गलियारों में ऊठ-बैठ और रसूख के दम पर तस्करी का यह खेल धड़ल्ले से चल रहा था।

बड़ा सवाल: जो नेता मंचों से नशे के खिलाफ भाषण देते हैं, क्या उन्हीं की सरपरस्ती में यह पूरा नेटवर्क फल-फूल रहा था?

अफीम के गढ़ में ‘तस्करी के किंगपिन’ का अंत!
नीमच जिला वैसे तो देश में सबसे ज्यादा अफीम उत्पादन के लिए जाना जाता है, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि भाजपा का यह नेता भी डोडाचूरा की तस्करी में ‘अव्वल’ नंबर पर चल रहा था।

अब देखना यह है कि पुलिस की पूछताछ में इस ‘सफेदपोश तस्कर’ के पेट से और कौन-कौन से बड़े नाम बाहर आते हैं!

WhatsApp
Facebook
admin  के बारे में
For Feedback - krantikaarinews@gmail.com
WhatsApp Icon Telegram Icon