घटिया निर्माण पर कलेक्टर सख्त, इंजीनियर से राशि वसूली के दिए निर्देश

WhatsApp
Facebook

शाजापुर। कलेक्टर ऋजु बाफना ने शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 27 स्थित ज्योति नगर में 22.44 लाख रुपये की लागत से निर्मित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों एवं गुणवत्ता के अनुरूप नहीं पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।

कलेक्टर बाफना ने संबंधित नगर पालिका इंजीनियर की जिम्मेदारी तय करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. कमला आर्य को जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच में अनियमितता प्रमाणित होने पर संबंधित इंजीनियर से राशि वसूली की कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया तथा अधिकारियों को शासकीय निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर पालिका सीएमओ भूपेंद्र दीक्षित, डीपीएम शैलेन्द्र सोनी, डीएचओ डॉ. दिनेश कुमार गंगोरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp
Facebook
admin  के बारे में
For Feedback - krantikaarinews@gmail.com
WhatsApp Icon Telegram Icon