मुकेश शर्मा
मनासा आजाद कोटवार कर्मचारी संघ के संभागीय संयोजक देवीलाल मेघवाल की उपस्थिति में कोटवार संघ के मनासा तहसील अध्यक्ष कमलसिंह ने कोटवारो की ज्वलंत समस्याओं एवं अधिकारो के संबंध में विधानसभा में तारांकित, अतारांकित प्रशन लगाने के लिए विधायक को ज्ञापन सौपकर । कहाँ कि मध्यप्रदेश के 38000 से भी अधिक कोटवार अपनी माँगो व अधिकारो को लेकर विधानसभा मे सरकार से प्रशन करेगे ।कि मध्यप्रदेश सरकार कोटवारो को सेवानिवृत्त लाभ एवं कोटवारो के परिवार को अनुकंपा नियुक्ति दे। ,सेवानिवृत्त पर 1लाख रुपये।,कोटवारो को वर्दी के लिए खाते मे राशि दी जाती है। उसे बंद कर अच्छा गुणवत्तापूर्ण कपडे वाली वर्दी दे।शासकीय कार्य के लिए दी गयी यू.जी.सी सीम का वितरण सभी कोटवारो को किया जावे ।आजादी के पहले नवाबो और मालगुजारो द्रारा कोटवारो को जीवन व्यापन और के बदले जो भूमिका दी गयी ।उन्हें सरकार ने शासकीय घोषित कर दिया। वह आदेश रद्द कर भूमि का मालिकाना हक दे ।और भी कई माँगो को लेकर प्रशन उठाये गये। इस अवसर पर आजाद कोटवार संघ के प्रदेश संयोजक देवीलाल मेघवाल, तहसील अध्यक्ष कमलसिंह, कोटवार रामकिशन, हरीश,मुकेश, पवन,राधेश्याम सहित सभी कोटवार उपस्थित थे।















