नीमच, 9 जुलाई। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जिले के सभी नगरपालिका अधिकारियों के साथ बैठक ली।
बैठक में शहरी विकास की योजनाओं की समीक्षा की गई। कार्यों में ढिलाई पाए जाने पर उपयंत्री अंकित मांझी और टेकचंद बुनकर पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
बैठक के मुख्य निर्देश:
– स्वनिधि योजना: अगले महीने तक 1500 पात्र लोगों को ऋण दिलाना सुनिश्चित करें। बैंक और नगरपालिका मिलकर लंबित फाइलें निपटाएं।
– आवास योजना: स्वीकृत मकानों का निर्माण तेज़ करें और समय पर जियो-टैगिंग कराएं।
– डीकेन वाटर बॉडी: बिना अनुमति भुगतान करने पर जांच के आदेश।
– बारिश से पहले: जर्जर और खतरनाक भवनों का सर्वे कर खाली करवाएं। जनहानि की आशंका वाले भवन गिराए भी जा सकते हैं।
– CM हेल्पलाइन: 50 दिन से ज्यादा पुरानी शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता से हो।
बैठक में डूडा के परियोजना अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे और सीएमओ दुर्गा बामनिया समेत सभी सीएमओ मौजूद थे।
















