मनासा-कुकड़ेश्वर का “कबाड़ गैस रैकेट”! ऑफिस के बाहर खड़ी कबाड़ गाड़ी बना ली अवैध गोदाम, ट्रक से सीधी फिलिंग

WhatsApp
Facebook



नीमच // मनासा और कुकड़ेश्वर में पिछले कई वर्षों से चल रहा गैस घोटाला अब “कबाड़ से कारोबार” के लेवल पर पहुंच गया है। यहां एक एलपीजी एजेंसी का तंत्र सड़क को ही अपना अवैध गोदाम बना बैठा है।
-1: ऑफिस के बाहर “कबाड़ गाड़ी” = अवैध गोदाम*
सबसे सनसनीखेज खुलासा: आरोप है कि एजेंसी ऑफिस के बाहर पिछले कई वर्षों से एक पुरानी, जर्जर और न चलने वाली गाड़ी खड़ी है। यही कबाड़ गाड़ी अब अवैध गैस गोदाम बन गई है। आरोप है कि इसी के जरिए ट्रक से उतारे गए सिलेंडरों का काला बाजार किया जा रहा है। बिना लाइसेंस, बिना सुरक्षा, बिना किसी रिकॉर्ड के। `विस्फोटक अधिनियम 1884` के मुताबिक आबादी क्षेत्र में इस तरह खुला भंडारण सीधा आपराधिक कृत्य है। रामपुरा रोड पर ये कबाड़ गाड़ी 500 मीटर तक के एरिया के लिए बारूद का ढेर है।

रिपोर्ट-2: ट्रक से सीधी फिलिंग – गोदाम गया तेल लेने
अधिकृत गोदाम को पूरी तरह बायपास कर दिया गया है। आरोप है कि बड़े ट्रक सीधा ऑफिस के सामने लगते हैं और वहीं से सिलेंडर उतारकर उसी कबाड़ गाड़ी और अवैध पॉइंट के जरिए ब्लैक में बेचे जा रहे हैं। ये IOCL की MDG का सबसे बड़ा उल्लंघन है।

रिपोर्ट-3: बिना लाइसेंस ड्राइवर + उज्ज्वला लूट*
उसी अवैध माल को कुकड़ेश्वर की गलियों में बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाला ड्राइवर दौड़ाता है। और इस पूरे काले कारोबार की फंडिंग मनासा-कुकड़ेश्वर के उज्ज्वला लाभार्थियों की हड़पी गई डायरियों से हो रही है। 5 साल से गरीब की सब्सिडी पर डाका पड़ रहा है।

सवाल: प्रशासन को कबाड़ गाड़ी दिखती नहीं या दिखाना नहीं चाहता?
रामपुरा रोड पर सालों से खड़ी ये कबाड़ गाड़ी सबको दिख रही है। खाद्य, पुलिस, परिवहन… सब चुप। क्या ये “प्रबंधन के संरक्षण” का सबसे बड़ा सबूत नहीं है?

जनता की मांग: कबाड़ हटाओ, रैकेट तोड़ो
1.  त्काल सीलिंग: ऑफिस के बाहर खड़ी कबाड़ गाड़ी और अवैध रिफिलिंग पॉइंट को 24 घंटे में सील किया जाए।
2.  लाइसेंस रद्द: संबंधित एजेंसी का लाइसेंस तत्काल निलंबित हो।
3.  EOW + विस्फोटक एक्ट: 5 साल का हिसाब और FIR तय है।
4.  उज्ज्वला वापसी: सभी हड़पी गई डायरियां तुरंत लौटें।

मनासा-कुकड़ेश्वर का आखिरी सवाल: क्या प्रशासन इस कबाड़ गाड़ी के फटने का इंतजार कर रहा है?

WhatsApp
Facebook
admin  के बारे में
For Feedback - krantikaarinews@gmail.com
WhatsApp Icon Telegram Icon