आत्महत्या मामले में नरेन्द्रसिंह चंद्रावत उपसरपंच नेपाल सिंह समेत तीन पर केस दर्ज

नीमच। मनासा तहसील के गांव 3 महागढ़ में युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच के दौरान मिले सुसाइड नोट, ऑडियो और वीडियो को महत्वपूर्ण साक्ष्य मानते हुए आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की। आरोपीयों की गिरप्तारी को लेकर पुलिस ने दबिश भी दी लेकिन आरोपी नही मिले । गांव महागढ में 28 जून को नारायणसिंह 45 पिता भीमसिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली थी। जिसको लेकर परिजनो ने युवक का शव सडक पर रखकर हत्या की आशंका जताते हुए तीन
लोगो पर आरोप लगाया था। वही पुलिस को युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला था। जिसमें गांव के नरेन्द्रसिंह चंद्रावत दरबार एंड दरबार और नरेन्द्र सिंह एंव रणजीत मेहतर को मौत का जिम्मेदार बताया था। पुलिस मामले में त्थ्यो को जुटाकर उनकी जांच कर रही थी। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक
जांच में सामने आए तथ्यों और मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट के साथ ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर इन तीनो द्वारा प्रताडित करने की बात सामने आई जिसमें मृतक ने अपनी प्रताड़ना का उल्लेख किया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों नरेन्द्रसिंह पिता भंवरसिंह, नेपालसिंह पिता नारायणसिंह, रणजीत पिता सुल्तान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने नीलेश अवस्थी ने बताया कि आडियों विडियो और सुसाइड नोट के आधार पर सभी तथ्यों की जांच करने के बाद युवक को आत्म हत्या के लिए मजबूर करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपीयों की गिरप्तारी को लेकर दबिश भी दी गई लेकिन वे फरार हो गए।















