एल एन टी से हो रहा था अवैध खनन में मोरम खुदाई दिन ने अधिकारियों ने रोका रात में हुई मारपीट

WhatsApp
Facebook


मनासा के डाकनी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हमला, घायल ने दर्ज कराई एफआईआर

मनासा। मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम डाकनी में गुरुवार शाम पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर कथित रूप से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल की शिकायत पर मनासा पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिना अनुमति के अवैध तरीके से हो रहरा था अवैध खनन दिन में शिकायत के आधार पर मनासा रोका व्यथा दिन में तहसीलदार और पटवारी ने रात मे फिर हुए अवैध खनन हुई लड़ाई


पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, घायल का

कारूलाल प्रजापति  निवासी डाकनी ने बताया कि वह शाम करीब 7:30 बजे गांव के तालाब के पास गया था। वहां से लौटते समय गांव के सरपंच राजेश कारपेंटर एवं उनके पुत्र सिद्धार्थ कारपेंटर ने पुरानी कहासुनी को लेकर कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोप है कि दोनों ने पत्थर एवं लोहे जैसी वस्तु से हमला कर दिया, जिससे उसके बाएं हाथ, कलाई और कंधे पर चोटें आईं।

घायल ने बताया कि शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए। घटना के बाद उसने डायल 112 की सहायता ली और उपचार के लिए मनासा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सिविल अस्पताल पहुंचा।

अस्पताल की एमएलसी (मेडिको-लीगल केस) रिपोर्ट में बाएं हाथ, कलाई और बाएं कंधे पर चोटों का उल्लेख किया गया है। चिकित्सक ने एक्स-रे कराने की सलाह भी दी है।

मनासा थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर क्रमांक 0328/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(बी), 115(2), 351(3) एवं 3(5) के तहत मामला कायम किया है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

पुलिस का पक्ष:
पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
admin  के बारे में
For Feedback - krantikaarinews@gmail.com
WhatsApp Icon Telegram Icon