झोटवाड़ा के वार्ड 29 विहार कॉलोनी में 3 महीने से खुदी सड़क से लोग परेशान, जल्द सड़क निर्माण की मांग पर  आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया

WhatsApp
Facebook

झोटवाड़ा के वार्ड 29 विहार कॉलोनी में 3 महीने से खुदी सड़क से लोग परेशान, जल्द सड़क निर्माण की मांग पर  आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया

जयपुर । झोटवाड़ा के वार्ड 29 स्थित बने विहार कॉलोनी में 3 महीने से खुदी सड़क की परेशानी पर आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। आप पार्टी के विनीत शर्मा व उस्मान खान ने बताया कि क्षेत्र में 3 महीने पहले 40 फुट सीसी रोड बनाने के लिए सड़क खोद कर छोड़ दिया । इससे वहां रहने वाले निवासियों को काफी परेशानी हो रही है, वाहन चालक कई बार गिर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं व थोड़ी बरसात में वहां पानी भर जाता है। आप के मोहसिन कुरेशी व फिरोज कुरैशी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के स्टाफ को सूचित किया गया जिस पर उन्होंने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। बने विहार विकास समिति के अध्यक्ष सद्दीक मोहम्मद व सचिव रफीक मोहमद ने बताया कि इस समस्या के लिए प्रशासन को अनेकों बार सूचित किया परंतु लंबे समय से कोई कार्रवाई नहीं हो रही। प्रदर्शन के दौरान विनीत शर्मा, उस्मान खान, मोहसिन कुरेशी, फिरोज कुरेशी, रफीक मोहम्मद, सद्दीक मोहम्मद, शकील खान, फिरोज खान, आबिद खान, हुकम सिंह राठौड़, इरफान पठान, मो इरफ़ान, अतहर खान, हैदर अली आदि मौजूद थे।

WhatsApp
Facebook
admin  के बारे में
For Feedback - krantikaarinews@gmail.com
WhatsApp Icon Telegram Icon