WhatsApp
Facebook


मनासा। मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम महागढ़ में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। मृतक की पहचान नारायण सिंह पिता भेरूलाल (राजपूत समाज) के रूप में हुई है।

परिजनों का आरोप है कि नारायण सिंह को पिछले कुछ समय से लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को मृतक की जेब से एक कागज मिला, जिसमें कुछ लोगों के नाम लिखे होने की बात सामने आई है। इनमें नरेंद्र सिंह दरबार, नेपाल सिंह, उप सरपंच, सरपंच प्रतिनिधि रणजीत हरिजन सहित अन्य नाम बताए जा रहे हैं। पुलिस इस दस्तावेज की जांच कर रही है।



घटना की जानकारी मिलते ही राजपूत समाज के लोगों ने मनासा–मंदसौर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बाद में पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद जाम समाप्त हुआ।

पुलिस ने तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया, पंचनामा बनाकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पहले भी पुलिस को कई बार शिकायत दी थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

इसी बीच क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर भी लोगों ने सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मनासा के शासकीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में पर्याप्त सुविधाओं का अभाव है, जबकि कई डॉक्टरों एवं कर्मचारियों द्वारा निजी प्रैक्टिस किए जाने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। साथ ही मनासा, कुकड़ेश्वर और रामपुरा क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों के सक्रिय होने तथा बिना अनुमति जांच और उपचार किए जाने के भी आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई पुलिस कर रही है

WhatsApp
Facebook
admin  के बारे में
For Feedback - krantikaarinews@gmail.com
WhatsApp Icon Telegram Icon