*नीमच*
क्रांतिकारी न्यूज़
नीमच लोकायुक्त टीम ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में बड़ी कार्रवाई करते हुए आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक राकेश कुमार राठौर एवं छात्रावास अधीक्षक हरीश चौहान को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक प्रकरण में राहत देने और जांच को अनुकूल बताने के एवज में आरोपियों द्वारा 1 लाख 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। आरोप है कि 25 हजार रुपये पूर्व में लिए जा चुके थे। सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर शेष 1 लाख रुपये लेते समय दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया
कार्रवाई कलेक्टर कार्यालय नीमच में की गई। इस दौरान लोकायुक्त टीम के अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया और आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। छात्रावास अधीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार
नीमच लोकायुक्त टीम ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में बड़ी कार्रवाई करते हुए आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक राकेश कुमार राठौर एवं छात्रावास अधीक्षक हरीश चौहान को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक प्रकरण में राहत देने और जांच को अनुकूल बताने के एवज में आरोपियों द्वारा 1 लाख 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। आरोप है कि 25 हजार रुपये पूर्व में लिए जा चुके थे। सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर शेष 1 लाख रुपये लेते समय दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई कलेक्टर कार्यालय नीमच में की गई। इस दौरान लोकायुक्त टीम के अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया और आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।















