नीमच प्रतिनिधि। 8 लेन हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक एवं घायल सभी महाराष्ट्र के औरंगाबाद निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल सभी मृतकों एवं घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
मृतकों में अब तक जिनकी पहचान हुई है, उनमें —
🔹 रविंद्र काले
निवासी – शास्त्री नगर, जवाहर कॉलोनी, औरंगाबाद (महाराष्ट्र)
🔹 सचिन गंगाधर गजभारे
निवासी – नाहर क्लिनिक के सामने, औरंगाबाद (महाराष्ट्र)
शेष दो मृतकों तथा दोनों घायलों के नाम-पते की जानकारी अभी प्राप्त नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा परिजनों से संपर्क कर पहचान सुनिश्चित की जा रही है।
हादसे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
क्रांतिकारी न्यूज़ की टीम इस घटना से जुड़ी हर अपडेट आप तक पहुंचाती रहेगी।

















