
मनासा। मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम मालखेड़ा में एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन कुएं में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रामप्रसाद निवासी धामनिया जमुनिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से मजदूर कुएं में गिर गए, जिससे यह हादसा हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही मनासा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। घायल मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

क्रांतिकारी न्यूज़















