जूते की माला पहनाकर किया अपमान वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल महिला सहित 2 पर केस दर्ज
प्रेम प्रसंग का मामला आ रहा सामने
मनासा। कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमली इस्तमुरार में एक युवक के साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। युवक को रस्सी से बांधकर लाठियों से मारपीट करने और गले में जूतों की माला पहनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है।
ALS
क्या है पूरा मामला?
ग्राम चिकली निवासी श्रवण (22) पिता प्रवाच्हा विवास देर रात करीब 2 बजे अपने रिश्तेदार कंवरलाल बंजारा के घर सेमली इस्तमुरार पहुंचा था। आरोप है कि घरवालों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया, रस्सी से बांध दिया और लाठियों से उसकी पिटाई की। वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति युवक पर लाठी चलाते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि युवक के चेहरे पर चोट और खून के निशान भी नजर आ रहे है।
बेहतर निर्माण मजबूत भविष्य
पुलिस कार्रवाई
पीड़ित युवक ने सुबह करीब 5 बजे छोड़े जाने के बाद कुकडेश्वर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कंवरलाल पिता पीसलाल बंजारा और कमलीबाई पति कंवरलाल बंजारा के खिलाफ मामला दर्ज किया।
थाना प्रभारी भीमसिंह सिसोदिया ने बताया कि महिला सहित 2 लोगों पर कार्रवाई की गई है। मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है, दोनों पक्षों में आपसी समझौता भी हुआ है।
सबसे बड़ा सवाल
? क्या किसी भी संदेह या आरोप की स्थिति में किसी व्यक्ति को बांधकर मारपीट करना, अपमानित करना और कानून अपने हाथ में लेना सही है?
कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
वीडियो वायरल, प्रेम प्रसंग की आशंका सेमली इस्तमुरार में अमानवीय घटना चोर समझकर बांधा, लाठियों से पीटा
WhatsApp
Facebook
Join Our WhatsApp Channel
WhatsApp
Facebook
Join Our WhatsApp Channel

लंबे इंतजार के बाद मनासा में झमाझम बारिश, किसानों के चेहरे खिले, खाद वितरण को लेकर फिर बढ़ी चिंता
Read More »
July 29, 2026
No Comments

मनासा विकासखंड में निजी स्कूलों की मनमानी पर सवाल, अभिभावक किताबों और ड्रेस की लूट से परेशान
Read More »
July 14, 2026
No Comments

वेतन न मिलने से नाराज नीमच के स्वास्थ्य MTS कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी
Read More »
July 14, 2026
No Comments
---Advertisement---
LATEST Post

बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणी मुकाबला
July 31, 2026
6:22 am

बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणी मुकाबला
July 31, 2026
6:22 am

भारतीय हलधर किसान यूनियन ने रमेश गुर्जर को नीमच जिला अध्यक्ष किया नियुक्त
July 31, 2026
6:19 am

फसल बीमा से वंचित किसानों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पटवारी पर गंभीर आरोप
July 30, 2026
10:57 am

रामपुरा-मनासा मार्ग पर तेज रफ्तार बस सड़क से उतरी, बड़ा हादसा टला
July 29, 2026
3:57 pm








