मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn



*अंकित जैन मोड़ी*✍🏻✍🏻✍🏻🌹🌹🌹🌹

*मोड़ी* :- ग्राम मोड़ी के समीपस्थ मे विराजीत आरोग्य स्थल श्री महामाया मोड़ी माता मंदिर पर रविवार को मोगिया आदिवासी समाज केंद्रीय समिति के आग्रह पर शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मोड़ी माता जी के पावन धाम पर नीमच जिले की समस्त मोंगिया समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले भर से समाज के वरिष्ठजन, युवा और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।बैठक की अध्यक्षता में समाज के उत्थान, एकता और संगठन को मजबूत करने को लेकर गहन चर्चा हुई। चर्चा के बाद सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे *आदरणीय श्री बनवारी लाल जी पंवार (मोड़ी वाले) को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष बनाया गया।*

  *साथ ही श्री शिवकरण जी राठौड़ (आमली भाट वाले) को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।*
*जावद तहसील अध्यक्ष:* श्री शोभाराम जी राठौड़
*नीमच तहसील अध्यक्ष:* श्री उदयराम जी सेदरिया वाले
*मनासा तहसील अध्यक्ष:* श्री गोपाल जी भाटी (लोडकिया वाले, सरपंच साहब) को बनाया गया
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष श्री बनवारी लाल जी पंवार मोड़ी वाले ने कहा कि समाज ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। समाज में शिक्षा, नशामुक्ति और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में उपस्थित सभी समाजजनों ने नई कार्यकारिणी का फूल-मालाओं से स्वागत किया और एक दूसरे को बधाई दी ततपश्चात  बैठक का समापन हुआ।

*समाजजनों ने कहा की – “हमें आशा है कि नई टीम समाज को एक नई ऊंचाई और नई दिशा की ओर ले जाएगी।”*

Share this...
WhatsApp Icon Telegram Icon